फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शव रखकर गांव वालों ने किया सड़क जाम, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 05 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर दो घंटे शव रखकर गांव वालों ने किया जाम
विज्ञापन


बंगरा बाजार-हरेराम चौराहा पर मार्ग पर ठप रहा आवागमन, पड़री चौराहा पर था जाम
तहसीलदार के आश्वासन के बाद माने नाराज लोग, पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे थे घर वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। लार के रोपन छपरा में शैलेंद्र की हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो पड़री बाजार चौराहा पर शव रखकर गांव वालों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी वजह से दो घंटे तक बंगरा बाजार-हरेराम चौराहा मार्ग पर आवागमन ठप रहा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ। स्याही नदी में शव का अंतिम संस्कार देर शाम को हुआ।
विज्ञापन

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरवा बुजुर्ग गांव निवासी शैलेंद्र की लार के रोपन छपरा गांव में हत्या कर लाश फेंक दी गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद घर वाले शाम को शव लेकर घर जा रहे थे। घर जाने से पहले पड़री चौराहा पर शाम को पांच बजे परिजनों के साथ गांव वाले शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। नाराज लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा, पत्नी को नौकरी की मांग करने लगे। सूचना पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा पहुंचे और सड़क जाम करने वाले लोगों से वार्ता किए। परिजनों ने सीएम को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद शाम को सात बजे सड़क जाम खत्म हुआ। इस दौरान छोटेलाल कुशवाहा, प्रभुनाथ पासवान, पूनम यादव, मृतक की पत्नी रमिता देवी, मां जयंती देवी, बेटा अंकित, बेटी गुड़िया, पिता, भाई, बहन मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें