फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विकास का 16वें विश्व नौकायन स्पर्धा में चयन

Tue, 08 Aug 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। तहसील क्षेत्र के कुकुर घाटी निवासी रविंद्र पाल के पुत्र विकास कुमार पाल के भारतीय नौकायन टीम में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। उपनगर के सहाय आवास पर भाजपा नेता प्राचार्य डाॅ. अरविंद सहाय की मौजूदगी में क्षेत्रीय लोगों ने विकास पाल के 16वें विश्व नौकायन चैंपियन इंडियन टीम में चयन पर हर्ष जताया। कहा कि इस मिट्टी का लाल देवरिया जिला का परचम पूरे देश में फहरा रहा है यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विकास का चयन यह साबित करता है कि अपने इलाके में प्रतिभाओं की कमी नहीं, हमें जरूरत है उन्हें संरक्षण और प्रोत्साहन देने की। केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में खेल और खिलाड़ियों को पूरा प्रोत्साहन मिल रहा है। इस दौरान लाल बाबू यादव, अनिल गौड़ लक्ष्मण कुशवाहा, डाॅ. प्रद्मुमन , सुरेंद्र सिंह टुनटुन , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी, गुड्डू साहब, संजय कुशवाहा, मंटू वर्मा, कामेश्वर प्रजापति, बबलू कुमार, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें