फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंतरराष्ट्रीय एथलीट चैंपियनशिप में विजय बहादुर ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- बंगाल मास्टर एथलीट एसोसिएशन की ओर से मुर्शिदाबाद में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन

- 65 प्लस आयु वर्ग में विजय बहादुर ने लंबी कूद में गोल्ड तथा ट्रिपल जंप में जीता सिल्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। कोलकाता के मुर्शिदाबाद में बंगाल मास्टर एथलीट एसोसिएशन की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। दो दिवसीय चैंपियनशिप में क्षेत्र के विजय बहादुर मिश्र ने 65 प्लस आयु वर्ग में एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें यह पदक लंबी कूद तथा ट्रिपल जंप में मिला है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त जवान विजय बहादुर मिश्र 65 प्लस आयु वर्ग में आज भी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल बटोर रहे हैं। चार तथा पांच नवंबर को मुर्शिदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत, भूटान, नेपाल, श्रीलंका तथा बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। विजयी प्रतिभागियों को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने पदक तथा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। गौनरिया निवासी विजय बहादुर मिश्र ने लंबी कूद में 5.20 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं ट्रिपल जंप में 9.46 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय बहादुर मिश्र ने बताया कि बरहमपुर के स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में कई देश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें यह पदक मिला है। वह आगे भी प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं। वह लगातार प्रतियोगिताओं में स्वर्ण तथा रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। सौ से अधिक मेडल जितने वाले विजय बहादुर मिश्र 70 वर्ष की आयु में हर रोज अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें