फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, वीडियो वायरल

Fri, 21 Jun 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार........
विज्ञापन

पैकौली बाजार में नाली में प्रयोग बालू व सीमेंट हाथ लगाते ही भरभराकर कर गिर जा रहे थे
ग्रामीणों का आरोप, ठेकेदार नाली निर्माण में कर रहा अनियमितता
- देवरिया चटनी गढ़ही से पकड़ी तक हो रहा नाली का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। देवरिया शहर की चटनी गड़ही से पकड़ी तक हो रहे नाला निर्माण में ठेकेदार मानक की धज्जियां उड़ा रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार की तरफ से घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को उस समय हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में पैकौली बाजार में बन रही नाली को दिखाया जा रहा था। इस दौरान एक युवक नाली के एक हिस्से पर ज्यों ही हाथ रख रहा था, त्यों ही नाली का हिस्सा भरभराकर गिर जा रहा था। युवक जब हाथ में उसे उठा रहा था तो उसमें सीमेंट कम बालू की मात्रा अधिक दिख रही थी।
वीडियो को देखने के बाद दुकानदारों, ग्रामीणों में आक्रोश है। वे नाली निर्माण को रोककर आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने इस वीडियो को सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के मोबाइल पर भेज दिया। जिसपर विधायक ने संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से बात की और मौके पर जाकर जांच करने की बात कही। सूचना पर पहुंचे एक्सईन राजेश सिंह ने पैकौली पहुंचकर नाली निर्माण कार्य की जांच की। उन्होंने कहा कि किसी ने शटरिंग हिला दी थी। इससे वह झुक गई थी। गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें