फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तमंचा के साथ युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
एकौना। युवक का तमंचा के साथ रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी होने पर एकौना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रील बनाने वाला युवक बेलवा दुबौली का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल मीडिया पर युवक तमंचा हाथ में लिए एक वीडियो वायरल हुआ। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिख रहे वीडियो में युवक तमंचा में कारतूस भरते दिख रहा है। वीडियो में भोजपुरी गाना भी बज रहा है। सोशल मीडिया से अपलोड कर कुछ लोगों ने इसे पुलिस को मुहैया कराया। वीडियो मिलने के बाद पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। सूत्रों ने बताया कि वीडियो में दिखने वाला युवक बेलवा दुबौली गांव का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें