फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता का वीडियो बना वायरल किया

Mon, 20 Jan 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल से मायके आई एक विवाहिता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की मां ने गांव की कुछ युवतियों और महिलाओं पर ही वीडियो बनाकर अश्लील गानों के साथ इंस्टाग्राम पर वायरल करने का आरोप लगाया है। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी हाल ही में हुई है। इन दिनों विवाहिता ससुराल से अपने मायके आई है। आरोप है कि गांव की कुछ युवतियों और महिलाओं ने मिलकर उसका कुछ वीडियो बना लिया और अश्लील गानों के साथ वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया है। जैसे ही इसकी जानकारी विवाहिता को हुई। वह रोने-बिलखने लगी। विवाहिता ने यह बात अपनी मां से बताई। परिवारवालों ने पहले आरोपी युवतियों और महिलाओं से ऐसा करने से मना किया तो वह विवाद पर उतारू हो गईं। संवाद
विज्ञापन

Ƌ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें