बरहज में महिला और उसके परिवार वालों को बेरहमी से मारने-पीटने का वीडियो वायरल स्रोत सोशल मीडिय
उलाहना देने पर लाठी-डंडा से लैस होकर धमक आए आरोपी के परिजन, जान से मारने की दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के एक वार्ड की महिला को बेरहमी से लाठी-डंडे से मारने-पीटने का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि महिला आरोपियों के घर के एक युवक के खिलाफ उलाहना देने गई थी, जिससे खार खाए सभी लाठी-डंडा से महिला काे पीटने लगे। हालांकि अमर उजाला समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला का कहना है कि पुत्री की शादी मोहल्ले का एक युवक कहीं तय नहीं होने दे रहा है। वह घर में आकर जबरदस्ती उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। वह पुत्री का कपड़ा भी फाड़ दिया।उसके शोर मचाने पर हम परिवार के लोग पहुंच गए, जिससे नाराज होकर युवक और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडा आदि से हमला कर दिए। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।