फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: असलहे के साथ रील बनाते युवक का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Wed, 18 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का सोशल मीडिया पर असलहे के साथ वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है।
वीडियो में युवक एक भोजपुरी गाने पर देशी तमंचा के साथ दिख रहा है। उसने अपने चेहरे को ढकने का प्रयास किया है, लेकिन पुलिस उसकी पहचान कर मुदकमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है। परसा जोकहा निवासी सदानंद निषाद उर्फ कल्लू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें होई लड़ाई जे ज्याद उ बोली..भोजपुरी गीत बज रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वीडियो में युवक हाथ में देशी तमंचा लेकर उसे खोल रहा है तो बंद कर रहा है। इसके बाद उसे लहराते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में सदानंद ने अपने चेहरे को ढकने का भी प्रयास किया है। इसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने उसकी पहचान ली। सुरौली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदानंद निषाद उर्फ कल्लू पुत्र सत्तन निषाद पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम युवक की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जल्द ही गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें