देवरिया। कसया रोड स्थित सफारी मैरिज हॉल के बाहर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लिए और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि मैरिज हॉल का गेट बंद कर करीब 40 से 50 लोगों ने दो लोगों के साथ मारपीट की। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि मारपीट करने वालों को मैरिज हॉल के मैनेजर ने बुलाया था। घटना में दो लोगों के घायल होने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।