देवरिया। नवरात्र पर्व पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को शहर के विभिन्न मांगों को लेकर एसपी और एसडीएम को पत्रक सौंपा। कहा कि पिछले कुछ वर्षों से देख जा रहा है कि कार्यक्रमों में आकर हिन्दू धर्म की युवतियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। इसका बजरंग दल विरोध करता है। बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी ने दोपहर में एसडीएम श्रुती शर्मा और नवागत एसपी से मुलाकात कर 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान राम सिंह, शिवम आदि मौजूद रहे। संवाद