फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुसाइड प्वाइंट बने उग्रसेन सेतु पर पीडब्ल्यूडी लगवा रहा जाली

Thu, 29 Feb 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

अमर उजाला की मुहिम और मासूम के साथ महिला के नदी में छलांग लगाने पर डीएम ने लिया था संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित सुसाइड प्वाइंट बने उग्रसेन सेतु पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से जाली लगवाया जा रही है। छह माह पूर्व मासूम के साथ एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी थी। जबकि पुल से कूदकर 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
सुसाइड प्वाइंट बने पुल पर अमर उजाला की ओर से प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेकर डीएम अखंड प्रताप सिंह ने पीडब्ल्यूडी को दोनों तरफ जाली लगवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

करीब 30-35 लाख की लागत से पीडब्ल्यूडी की ओर से पुल के दोनों रेलिंग पर फिक्स जाली लगाई जा रही है। दोनों रेलिंग पर सात गुणे सात के आकार की 388 जाली, जबकि 410 लोहे के पिलर भी लगाए जा रहे हैं। लोगों के अनुसार पुल के रेलिंग पर ऊंचाई वाली जाली लगने से नदी में कूदकर जान देने वालों की संख्या नहीं के बराबर हो जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को करीब 15 लोहे की जाली लगा दी गई थी। कपरवार में मायके में रह रही महिला के साथ मासूम के नदी में कूद कर जान देने जैसी घटना झकझोर देने वाली थी। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान में लेते हुए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें