फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर पुल की एक लेन की ढलाई के बाद बैली पुल से चलेंगे वाहन

Tue, 22 Aug 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भागलपुर पुल के तीन माह से चल रहे मरम्मत कार्य के बाद एक लेन का ढलाई का कार्य पूरा हो गया है। दूसरे लेन का कार्य शुरू होगा। इस दौरान पहले लेन के ढलाई वाले स्थान के ऊपर बैली पुल बनाया गया है, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन चलता रहे और ढलाई भी पक जाए।
विज्ञापन

भागलपुर में सरयू नदी पर बना पुल करीब दो साल पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहनों के गुजरते समय छठवें, सातवें पाये के ज्वाइंट में दरार हो गया था, जिससे पुल हिलने लगा था। इसके मरम्मत के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये स्वीकृत कर मुंबई की कंपनी को मरम्मत का जिम्मा सौंपा, लेकिन आठ माह तक मरम्मत कार्य करने के बाद भी पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू होते ही ज्वाइंट की दरार एक फिट बढ़ गई। पुल से भारी वाहनों का आवागमन रोक, भोपाल की कम्पनी को मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया। कंपनी के कर्मचारियों ने एक लेन का ढलाई का कार्य पूरा कर लिया है, अब दूसरे लेन की मरम्मत और ढलाई होगी।
छोटे वाहनों का आवागमन बाधित न हो, इसके लिए ढलाई का कार्य पूरा हुए स्थान के ऊपर बैली पुल बनाया गया है कि मरम्मत कार्य 15 दिन में पक जाए। छोटे वाहनों का आवागमन रोकना न पड़े। सेतु निगम के अभियंता आरपी गौड़ ने बताया कि छोटे वाहनों का आवागमन रोका नहीं जाएगा। ढलाई वाले स्थान के ऊपर बैली पुल बनाया गया है। जल्द से जल्द दूसरे लेन का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें