फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 24 घंटे के भीतर वाहन चोर को दबोचा

Tue, 15 Apr 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस मामले में शातिर बाइक चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बघौचघाट के थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने बताया कि थाना गौरीबाजार के बखरा गांव के रहने वाले तेज प्रताप भारती पुत्र अमरनाथ प्रसाद ने रविवार को थाना पर सूचना दी थी कि उनकी बाइक थाना क्षेत्र के डोमा चौराहे से चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर बाइक को बरामद करने व वाहन लिफ्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर थाने के एसआई राकेश पाठक ने हेड कांस्टेबल रमायन व प्रशांत वर्मा के साथ थाना क्षेत्र के अहिरौली वाले रोड के पास से चोरी की बाइक समेत एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सैफ अली पुत्र रैमुल्लाह निवासी रामपुर महुआबारी थाना बघौचघाट बताया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें