नगर पंचायत सभागार में सब्जी विक्रेताओं के साथ बैठक करते नगर पंचायत अध्यक्ष
नगर पंचायत सभागार में बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के मौजूदगी में सब्जी विक्रेताओं की बनी सहमति
सड़क पर दुकान लगने से गांधी चौक से हॉस्पिटल रोड से गुजरने में राहगीरों को होती थी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें मंडी समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में सब्जी विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। सड़क पर जाम की समस्या को देखते हुए बैठक में सहमति बनी कि सड़क गांधी चौक से रेलवे स्टेशन रोड पर सब्जी की फुटकर दुकानें अब वहां नहीं लगाई जाएंगी। जिसे सब्जी लेना होगा, वह सब्जी मंडी से ही सब्जी की खरीदारी करेगा।
सलेमपुर में मंडी नहीं होने के चलते अधिकांश दुकानदार गांधी चौक रेलवे स्टेशन मार्ग पर अपनी वाहन खड़ा करा कर माल को उतरवाते हैं। इसके अलावा फुटकर सब्जी विक्रेता भोर से ही सड़क के दोनों पटरियों पर दुकान लगा लिया करते थे। जो जाम का कारण बना हुआ था। सड़क पर जाम लगने के चलते जहां मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, वही कई यात्रियों का ट्रेन भी छूट जाती जाती थी। लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने मंडी समिति की बैठक मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में बुलाई। जिसमें मंडी समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता के अलावा सब्जी के थोक विक्रेता एवं फुटकर विक्रेता शमिल हुए। बैठक में शासन द्वारा सफाई व यातायात को जन सुविधा में देखते हुए ठोक एवं सब्जी के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं में यह सहमति बनाई गई कि एक जुलाई से गांधी चौक- रेलवे स्टेशन मार्ग के दोनों पटरियों पर किसी प्रकार की कोई फुटकर सब्जी की दुकान नहीं लगेगी। पूर्वी पटरी के थोक विक्रेता अपनी वाहनों को सुबह 7 बजे तक खाली करा लेंगे। इसके अलावा पश्चिमी पटरी के थक विक्रेता सुबह 8 बजे तक अपनी वाहन को खाली करा लेंगे। इसके बाद किसी प्रकार का कोई वाहन से सामान नहीं उतारा जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि सड़क पर दुकान लगने के चलते जाम की समस्या बनी रहती थी। सब्जी विक्रेता विक्रेताओं के सहमति से ही साफ-सफाई व यातायात व्यवस्था को ठीक किया जा सकता है। सब्जी विक्रेताओं से अपील है कि वह अपनी दुकान सब्जी मंडी में ही लगाएं ताकि एक जगह से सब लोग बाजार कर सकें। मंडी समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि सफाई व यातायात व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय शासन के निर्देश पर लिया गया है। इसका पालन करना हम सभी व्यापारियों की जिम्मेदारी है। इस दौरान अशोक गुप्ता, शाहबाज आलम, विंध्याचल गुप्ता, मोहन गुप्ता, चंदन रायानी, मूसा अली, सूजायत, मुसाफिर आदि लोग मौजूद रहे।