देवरिया। भाटपार रानी ब्लाक के ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज टीकमपार में युवा कल्याण विभाग देवरिया द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अश्विनी सिंह द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इसमें भाटपार रानी ब्लाक के खिलाड़ी प्रतिभाग किए। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित रहे खेल विधा कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में ने भाटपार रानी ने 2-0 जीत हासिल किया और कबड्डी जुनियर वर्ग बालक में बड़का गांव ने 3-0 से जीत हासिल किया। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में भाटपार रानी ने 5-0 टीकमपर को हराकर जीत हासिल किया। 100 मीटर दौड़ महिला में वन्दना शर्मा प्रथम रही। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में शमशाद,100 मीटर सीनियर में संदीप प्रसाद 400 मीटर दौड़ में जूनियर बालक में आशुतोष , सीनियर में शाहजहां खातून, 1600 मीटर बालक वर्ग में अंकित यादव प्रथम रहे। बैडमिंटन जूनियर अनमोल सिंह विजेता रहे एवं बालीबाल में भठवा तिवारी विजेता रहा। शाटपुट में आलीशा खातुन प्रथम रही, डिस्कस में अश्वनी भारती प्रथम रहे, लम्बी कूद में शिवम प्रजापति प्रथम रहे। इस कार्यक्रम का संचालन शिवम पाण्डेय ने किया। इस कार्यक्रम नेतृत्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष यादव ने किया। इस दौरान अर्जुन ,संदीप, राहुल मल्ल,अन्य लोग मौजूद रहे।