फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमिनार में विजेता बने वैष्णवी, शाहीन और हृदयानंद सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमिनार में विजेता बने वैष्णवी, शाहीन और हृदयानंद सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। शहर स्थित ओम एस्ट्रल के तत्वावधान में रविवार को मेगा सेमिनार फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर आई वैष्णवी सिंह, शाहीन परवीन द्वितीय तथा हृदयानंद कुशवाहा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम कुंवर पंकज ने कहा कि सफलता के लिए सबसे जरुरी है हमेशा सकारात्मक बने रहना। पढ़ाई के लिए जरूरी है कि आप जो भी पढ़ें, उस पर पूरा आत्मविश्वास हो, विषय स्पष्ट रहे। साथ ही साथ जीवन में आनंदित रहना आवश्यक है। परीक्षा के लिए पढ़ने के साथ-साथ प्रश्नपत्र को स्वयं सेट करना सीखें। प्रबंधक केशव धर द्विवेदी ने सफल विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की सीख दी और प्रमाणपत्र प्रदान किया। साथ ही नशा मुक्ति के फायदे बताए एवं नशा न करने का संकल्प दिलाया। पुरातन छात्रा पल्लवी गोंड ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान डॉ. वीरभद्र द्विवेदी, संजू पाठक, दीप्ति शुक्ला, पूनम मद्धेशिया, ललिता मिश्रा, नेहा चौरसिया, नेहा तिवारी, सुप्रिया द्विवेदी, शुभम, विवेक, सुष्मिता श्रीवास्तव, शहाबुद्दीन, आफताब, अजीत मिश्रा, पूजा गुप्ता, सुभावती, मुरलीधर आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें