फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दसवीं बार सीसीएल खेलेगा रुद्रपुर का लाल वैभव

Mon, 19 Feb 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सीसीएल में खेलने वाले रुद्रपुर के वैभव राय
विज्ञापन
युवा पेज के लिए
विज्ञापन

दसवीं बार सीसीएल खेलेगा रुद्रपुर का लाल वैभव
फोटो समाचार
भोजपुरी दबंग टीम में हुआ चयन
शारराह में 23 फरवरी को होगा सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बहुचर्चित सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग में एक बार फिर रुद्रपुर के रहने वाल फिल्म कलाकार वैभव राय क्रिकेट में अपनर हुनर दिखाने को तैयार हैं। 23 फरवरी से 17 मार्च तक चलने वाले इस लीग में वह भोजुपरी दबंग टीम का दसवीं बार हिस्सा बन रहे हैं।
प्रतियोगिता की शुरुआत इस बार विदेश में दुबई के शारजाह के स्टेडियम से शुरू होगा। इसके बाद अन्य मैच भारत में खेले जाएंगे। भोजपुरी फिल्मों से जुड़े वैभव रुद्रपुर के छपौली गांव के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन

वह पचास से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसमें में इस साल रिलीज हुई डोली सजा कर रखना और संघर्ष फिल्म को भोजपुरी दर्शकों में काफी सराहा गया।
सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग में वह भोजपुरी दबंग टीम की ओर से खेलते हैं। आल राउंडर के तौर पर वैभव राय भोजपुरी दबंग टीम के कप्तान सांसद और फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी की अपेक्षाओं पर वह हर बार खरा उतरते आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस लीग में फिल्मी दुनिया की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें मुंबई हीरोज, तेलगू, चेन्नई, कर्नाटक, पंजाब, बंगाल, केरला और भोजपुरी दबंग के बीच बीस-बीस ओवर का मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को विशाखापट्टनम में होगा। सीसीएल में खेलने वाली टीम का हिस्सा बनने पर फिल्म और खेल से जुड़े लोगों ने वैभव को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें