फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 केंद्रों पर होगी यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
18 केंद्रों पर होगी यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जिले के कुल 18 केंद्रों पर दो पालियों में प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को होगी। नोडल अधिकारी बनाए एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज एवं डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुल 6800 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2021 को लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कराया जा रहा है। जिले में कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, हर सेंटर पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, विश्वविद्यालय की ओर से हर सेंटर पर दो-दो पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। पांचों तहसील के एसडीएम परीक्षा की निगरानी करेंगे। औचक निरीक्षक के लिए दो सचल दल बनाए गए हैं। परीक्षा कोरोना गाइडलाइन के बीच होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें