फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना मान्यता वाले विद्यालयों को चेताया

Fri, 18 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। भागलपुर ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा ने कहा है कि क्षेत्र में कई विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अस्थायी मान्यता समाप्त होने के बाद यदि विद्यालय बिना मान्यता के चलता हुआ पाया गया तो प्रबंधक, प्रधानाचार्य पर एक लाख रुपये का जुर्माना और विद्यालय बंद करने पर प्रतिदिन 10 हजार का दंड लगाया जाएगा। सभी विद्यालयों को 15 दिवस के भीतर मान्यता प्रमाणपत्र की प्रति कार्यालय में जमा करने या विद्यालय बंद कर बच्चों का नामांकन नजदीक परिषदीय विद्यालय में कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें