लार रोड। भटनी वाराणसी रेलखंड पर मुरासो गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भटनी वाराणसी रेलखंड पर 11055 गोदान एक्सप्रेस जो मुंबई से गोरखपुर को जाती है उस ट्रेन से मुरासो गांव के समीप देर शाम ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची लार व मईल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल लार थाना क्षेत्र में होने वजह से शव को लार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत लार प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैक पर शव होने के कारण करीब 2 तक सभी ट्रेनों संचालन बंद रहा। संवाद