देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त शुक्रवार को हो गई। बुधवार को उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी, परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच कर शव की पहचान की।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बेलही के रहने वाले कलामुद्दीन (40) पुत्र जलील बुधवार को बांसपार स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को घर से निकले थे, उनका शव पुरवा के समीप मिला, उनकी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश कर रहे थे, शुक्रवार को परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।