देवरिया। समग्र शिक्षा के अंतर्गत को-लोकटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर के 170 संविदा पदों पर हो रही भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ समाजवादी युवजन सभा ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले के 170 विद्यालयों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एजुकेटर पद पर चयन में मनमानी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 3500 अभ्यर्थियों में से विभाग ने केवल 510 अभ्यर्थियों को ही काउंसलिंग के लिए बुलाया है। इससे 2990 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। ज्ञापन देने वालों में धर्मवीर गुप्ता, रंजन भारती, सनी कुमार गौड़, जावेद अंसारी, हरिकेश कुमार, तेज प्रताप प्रसाद आदि शामिल रहे।