लार। मुहर्रम पर्व पर भी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। बृहस्पतिवार को बिजली निगम के कर्मियों ने लटके तारों को दुरुस्त करते रहे। सलेमपुर के एसडीओ आलोक कुमार, जेई गोरख गुप्ता एवं निगम के कर्मी लार नगर पंचायत क्षेत्र में ताजिया निकलने वाले प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने उन स्थानों का विशेष रूप से सर्वे किया जहां से ताजिया जुलूस गुजरता है।