फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू वाहन पोल से टकराई, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- चपेट में आई दो बाइक और साइकिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। पड़ौली बाजार चौराहा पर सोमवार की दोपहर एक चार पहिया वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे फोन टावर के खंभे से टकरा गई। वाहन की चपेट में आने से खड़ी दो बाइक और दो साइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

महुआडीह थानाक्षेत्र के पड़ौली बाजार चौराहा पर सोमवार की दोपहर देवरिया से हेतिमपुर की तरफ जा रही एक चारपहिया वाहन (टाटा मैजिक) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इससे पोल टूटकर नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को हटवाकर आवागमन ठीक कराया। चालक और उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि एक मैजिक वाहन पोल से टकरा गई। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वह बता रहा है कि झपकी आ गई। क्षतिग्रस्त बाइक वाले भी आए थे। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें