फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराकर पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया-कसया मार्ग पर बसंतपुर धूसी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवेदनहीनता की हद, 16 घंटे बाद भी पुलिस घटना से बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग पर रविवार देर रात में बसंतपुर धूसी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर एक कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचकर गाड़ी का शीशा तोड़कर चारों को बाहर निकाले और इलाज के लिए उन्हें सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरकुलवा क्षेत्र के मुंडेरा बाबू गांव निवासी कुणाल सिंह, आशु पटेल, ओमकार राव व विकास राव रविवार रात में अर्टिका कार से गांव के कुछ लड़कों को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर चौरीचौरा ट्रेन पर चढ़ाने गए थे, जिनकी बनारस में सोमवार को परीक्षा थी। लड़कों को ट्रेन पकड़ा कर चारों युवक घर लौट रहे थे। वह कसया-देवरिया मार्ग पर बसंतपुर धूसी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई, जिससे गाड़ी में बैठे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकालकर सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें