बघौचघाट। निमंत्रण देने जा रहे युवक की बाइक पोल से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 सब्जी मंडी निवासी हरिओम सिंह काका बृहस्पतिवार की रात देवघाट निमंत्रण में जा रहे थे। उनकी बुलेट बाइक पथरदेवा छितौनी मार्ग पर पोल से टकरा गई जिसमें हरिओम के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से उसे केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया, वहां से परिजनों ने उसे मेदांता में भर्ती करा दिया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद