फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मवेशी को बचाने में बेकाबू हुआ ट्रक, सड़क किनारे पलटा

विज्ञापन
बरहज के रामजानकी मार्ग ​स्थित रामपुर-कोटवां के निकट पलटा गिट्टी लदा ट्रक  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के रामपुर-कोटवां गांव के निकट रामजानकी मार्ग पर बृहस्पतिवार को गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग रहा कि हादसे में राहगीर बाल-बाल बच गए। जबकि मिर्जापुर के अहरौरा निवासी और चालक लल्लन सिंंह चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गई। सुबह भटनी जा रही गिट्टी लदा ट्रक रामपुर-कोटवां गांव के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देख आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर एसआई सचिन नाथ राय और कांस्टेबल विक्रांत सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला। लोगों के अनुसार लल्लन सिंह मिर्जापुर से ट्रक में गिट्टी लोड कराकर भटनी जा रहे थे। रास्ते में अचानक गाय आ गई। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें