फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चाचा पर लगाया माता-पिता की हत्या का आरोप

Fri, 25 Aug 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव के महलिया टोला में सोमवार को घोठे पर दंपति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक दंपति के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर चाचा पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धरमेर महलिया गांव निवासी श्रीराम कुशवाहा (75) व उनकी पत्नी कलावती (70) गांव के बाहर घोठे पर रहते थे। सोमवार की देर शाम दोनों मृत पाए गए थे। बुजुर्ग दंपती की बहू जब घोठे पर पहुंची तो एक ही साथ पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से भौचक्का रह गईं। श्रीराम कुशवाहा के भाई जयराम कुशवाहा ने पुलिस को घटना की सूचना दी। श्रीराम कुशवाहा का इकलौता बेटा अखिलेश बृहस्पतिवार को मुंबई से गांव पहुंचा तो आते ही तहरीर लेकर मईल थाने पहुंचा और चाचा पर साजिश कर अपने माता-पिता को मार डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद में उसके चाचा ने साजिश के तहत माता-पिता की हत्या कर दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम हुआ था। इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं लग रहा है। बुजुर्ग दंपती के बेटे अखिलेश ने तहरीर देकर अपने चाचा जयराम कुशवाहा पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें