बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रमोशन ऑफ द फिट इंडिया फिटनेस की ओर बृहस्पतिवार को दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.शंभूनाथ तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन बालक वर्ग में बालीवाल, दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें भागलपुर, बरहज, सलेमपुर, गौरीबाजार और लार के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालीवाल का मैच भागलपुर और सलेमपुर के बीच खेला गया। जिसमें सलेमपुर 25-14 से विजयी रहा। 400 मीटर दौड़ में उमाशंकर यादव, अशोक राजभर, अजय यादव क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ.अरविंद कुमार पांडेय, अविकल शर्मा, देवव्रत पांडेय, राहुल मल्ल, शिवम पांडेय, संजीव पांडेय, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।