फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उद्यमियों ने जलनिकासी और लटक रहे बिजली के तार ठीक कराने की मांग की

Tue, 30 Jan 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं कानून सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उसरा बाजार औद्योगिक आस्थान में जलनिकासी तथा देवरिया औद्योगिक आस्थान में लटक रहे बिजली के तार को ठीक कराने का मुद्दा उठाया। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
उद्यमियों ने उसरा इंडस्ट्रियल इस्टेट में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नाला निर्माण करने की मांग की। इस पर सीडीओ ने यूपीसीडा को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने शिकायत की कि राजकीय औद्योगिक आस्थान देवरिया में सफाई कर्मियों की नियुक्ति होने के बाद भी नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती है। इस पर सीडीओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उद्यमी नेता एवं पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि उद्योग बंधु की बैठक में सभी जिम्मेदार अधिकारियों की प्रतिभागिता की जाए। उद्यमी जेपी जायसवाल ने औद्योगिक आस्थान में खराब स्ट्रीट लाइट और लटकते बिजली के तारों को सही कराने की मांग की। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 110 लक्ष्य के सापेक्ष 120 एप्लीकेशन बैंक को भेजे गए। इसमें 46 को मंजूरी मिली और 43 में डिसबर्समेंट हो चुका है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 96 लक्ष्य के सापेक्ष 241 आवेदन बैंक के पास भेजे गए, जिसमें बैंक ने 129 को स्वीकृति दी और 62 प्रस्ताव में डिसबर्समेंट हुआ है।
इसी प्रकार एक जनपद एक उत्पाद योजना में 33 में डिसबर्समेंट हुआ है। सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग एवं जिला अग्रणी प्रबंधक को आपसी समन्वय स्थापित कर बैंकों में लंबित रोजगार सृजन के प्रस्तावों में डिसबर्समेंट तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र उसरा बाजार में अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए 4,148 वर्ग मीटर भूमि क्षेत्र को चिह्नित कर लिया गया है। उसका मानचित्र तैयार कर आगे कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, सीओ सिटी संजय रेड्डी, उद्यमी शक्ति गुप्ता, संजीव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें