फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ की पिटाई से दो युवक गंभीर, मुख्य आरोपी हिरासत में

Wed, 27 May 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। आनंदनगर चौराहा पर सोमवार की देर शाम कुछ युवकों ने एकजुट होकर दो युवकों की घेरकर सरेराह लाठी-डंडे से पिटाई शुरू पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसमें सिर फटने से आकाश बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि इसके साथी ऋतिक की पिटाई के दौरान मनबढ़ों ने चाकू मार दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे घर के लोग स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें डुमरी पीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रामपुर कारखाना एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि मुख्य आरोपी हिरासत में है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें