भाटपार रानी। छोटका गांव के समीप बृहस्पतिवार को हुई दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पीएचसी भाटपार रानी में भर्ती कराया, जहां से हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव निवासी गुड्डू साहनी की ससुराल खामपार थाना क्षेत्र के सरया में है। वह अपने दोस्त श्याम साहनी के साथ पुत्र को छोड़ने आए थे। पुत्र को सरया छोड़कर बृहस्पतिवार की दोपहर वह घर जा रहे थे कि भाटपार रानी थाना क्षेत्र के छोटका गांव के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। घायल श्याम साहनी पुत्र लाल साहनी की हालत गंभीर थीं। संवाद