फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 20 Oct 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग (देवरिया)। बिहार में मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग पर स्थित नौतन मोड़ के पास रविवार को बेकाबू पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गोपालचक गांव निवासी सन्नी साह (21) और चांद यादव (19) बाइक से जा रहे थे। नौतन मोड़ के पास बेकाबू पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप में तोड़फोड़ कर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें