फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साई छात्रावास में प्रवेश के लिए दावेदारी करेंगी दो महिला पहलवान

Sun, 26 Jan 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से अपने छात्रावास में प्रवेश के लिए प्रक्रिया आरंभ की गई है। इसके लिए बनारस में 31 जनवरी व 1 फरवरी को ट्रायल होगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित साई के खेलो इंडिया स्कीम के तहत संचालित कुश्ती शिविर की दो महिला पहलवान इसमें दावेदारी करेंगी। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण की देखरेख में खेलो इंडिया योजना के तहत कुश्ती शिविर का संचालन किया जाता है। इसमें 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 15 बालक, 15 बालिका वर्ग की खिलाड़ी नियमित अभ्यास करती हैं। इधर साई के छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई हैं । साई शिविर के प्रशिक्षक रामजनम यादव ने शनिवार को बताया कि बनारस में 31 जनवरी व एक फरवरी को साई छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल होगा। देवरिया स्टेडियम की खुशी चौहान अंडर-17 आयु वर्ग के 59 किलो भार वर्ग में दावा पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें