खुखुंदू। थाना क्षेत्र की दो महिलाओं ने अपने-अपने पति पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पईलहां गांव निवासी गीता देवी ने पति विजेंद्र यादव पर पारिवारिक विवाद को लेकर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। डाॅक्टर की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी घटना नूनखार गांव की है। नूनखार गांव निवासी प्रीति तिवारी ने पति शेषनाथ तिवारी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रीति की तहरीर पति पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं ने अपने-अपने पति के खिलाफ शिकायत की है।