शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रामपुर बुजुर्ग। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बिहार के मैरवा थाने के धरनी छापर चेक पोस्ट पर बृहस्पतिवार को बिहार पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके पास से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पकड़े गए तस्करों की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर निवासी मुकेश कुमार व सोनू कुमार के रूप में हुई की है। पुलिस ने दोनो पर आवश्यक धाराओं में केस दर्ज किया है।