फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे दो वार्ड, मरीजों को होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे दो वार्ड, मरीजों को होगी सहूलियत
विज्ञापन

वार्डों में बेड लगाने की कवायद शुरू, हर वार्ड में होंगे 40-40 बेड
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए दो वार्ड शुरू किए जाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इनमें 80 बेड लगाए जाएंगे। इनमें मरीजों के लिए सुविधा होगी। मरीजों को पैरामेडिकल स्टाफ को बुलाने के लिए परेशान नहीं होना होगा। बेड लगाने का कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। जिम्मेदारों ने इसका जायजा लिया और निर्देश भी दिए।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के दो वार्ड को शिफ्ट करने की तैयारी गई है। अस्पताल में कुल तकरीबन 420 बेड हैं। इसमें जिला पुरुष अस्पताल के 220, महिला अस्पताल व एमसीएच विंग के सौ-सौ बेड शामिल हैं। इसमें कई जगहों पर छत का प्लास्टर गिरता है, जिससे स्वास्थ्य कर्मी व मरीजों में भय बना रहता है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नए भवन में दो वार्ड शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। यहां प्रथम तल पर चालीस-चालीस बेड के दो वार्ड बनाए जाएंगे। इसमें पुराने भवन के पुरुष व महिला मेडिसिन वार्ड को शिफ्ट किया जाना है। एक वार्ड में करीब चालीस बेड लगा दिए गए हैं। दूसरे में बेड लगाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद अन्य सुविधाओं को सुसज्जित किया जाएगा। यहां सेंट्रल ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी। वार्ड के समीप पुरुष तथा महिलाओं के लिए शौचालय बनाए गए हैं। वार्ड में नर्सिंग स्टेशन बनाया गया है, जहां मरीजों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर पैरामेडिकल स्टाफ को बुलाने के लिए परेशान नहीं होना होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरके श्रीवास्तव, परामर्शदाता डॉ. अजीत पाल, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा नए भवन में पहुंचे। उन्होंने प्रथम तल पर बनाए जा रहे वार्ड का निरीक्षण किया। एक वार्ड में बेड लगा दिए गए थे, जबकि दूसरे में भी अधिकांश बेड लगा दिए गए हैं। उन्होंने वार्डों में सुविधा के बारे में जानकारी की। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तेजी से वार्ड को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
------------------
हर बेड पर होगी सुविधा
दोनों वार्डों में हर बेड के पास मरीजों की सुविधा के लिए तीन प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें ऑक्सीजन, मेडिकल गैस व नेबुलाइजर के लिए एक-एक प्वाइंट है, ताकि मरीज को जिसकी आवश्यकता हो, उसे उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

-------------
पांच मंजिला है नया भवन
मेडिकल कॉलेज का नया भवन पांच मंजिला है। भूमि तल पर ओपीडी, पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल पर वार्ड, चौथी पर फेकेल्टी व उसके ऊपर लांड्री होगी।
--------------
नए भवन में दो वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इसमें मेडिसिन के मरीज शिफ्ट किए जाएंगे। बेड लगने के बाद अन्य सुविधाओं की जांच कर वार्ड एक सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। इसमें इमरजेंसी व ओपीडी के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इससे मरीजों को सहूलियत होगी।
- डॉ. एचके मिश्रा
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें