फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दो हजार प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Mon, 09 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में रविवार को आई कैट कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट एवं डिज्नी किड्स स्कूल की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

संस्था के प्रबंधक शोएब हसन लारी ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। इस प्रतियोगिता का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। पांच नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में इसका पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसके मुख्य अतिथि गोरखपुर के सांसद व सिने अभिनेता रवि किशन शुक्ल होंगे। प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्र व छात्रा को लैपटाप व तृतीय वाले को डेस्कटाप कम्प्यूटर, चौथे स्थान पर वाले को टैबलेट, पांचवें स्थान के प्रतिभागी को साइकिल इनाम में दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम 50 स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को भी अन्य पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें