लापरवाही पर भागलपुर ब्लॉक के दो शिक्षक निलंबित
देवरियाा। भागलपुर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय रेवली की प्रधानाध्यापक बिंदु यादव एवं इसी के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक प्रकाश चंद्र वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने शनिवार को बताया कि कार्यों में लापरवाही, निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने, कम छात्र संख्या सहित अन्य अनियमितता पाए जाने पर भागलपुर ब्लॉक के इन दोनो शिक्षकों को निलंबित किया गया है। संवाद