फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो सिपाहियों पर शराब बेचने के आरोप की सीओ ने शुरू की जांच

Mon, 24 Apr 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद जांच मे जुटे अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपारानी। बनकटा थाना क्षेत्र के एक युवक ने कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बनकटा थाने के दो सिपाहियों पर अंग्रेजी शराब पकड़ कर बेचने का आरोप लगाया था। सीओ भाटपाररानी विनय कुमार यादव को जांच सौंपी गई है। उन्होंने सोमवार को शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

ग्राम बनकटिया के अंकित कुमार ने पुलिस से शिकायत करने के बाद घटना के प्रति जनपद पुलिस की उदासीनता को देखते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। इसे प्रदेश प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए एसपी से इसकी जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एसपी ने इस घटना की जांच सीओ भाटपाररानी को सौंपी। सीओ ने सोमवार को शिकायतकर्ता अंकित कुमार का बयान दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बयान के आधार पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें