भाटपार रानी। जनपद में अपराध और अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। खामपार पुलिस ने शनिवार की देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर छपिया मोड़ के पास से एक लग्जरी वाहन के साथ दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 357 पाउच अंग्रेजी शराब व 117 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान चंदन कुमार सिंह पुत्र स्व. सकलदीप सिंह साकिन जगीराहा थाना मोहम्मदपुर जनपद गोपालगंज, बिहार व बिट्टू कुमार पुत्र रामाजी यादव साकिन बगौरा थाना दरौदा जनपद सिवान बिहार के रूप में हुई। वाहन पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी निकला। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवादस