फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गोबराई खास गांव में नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित शशि भूषण पांडेय पुत्र सुभाष चंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी आपस में गोलबंद होकर उनपर लाठी-डंडे से हमला कर दिए। बचाव में आए उनके पिता, भाई और पुत्र को भी पीटा गया। हमले में पिता सुभाष चंद्र पांडेय के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां सुभाष चंद्र पांडेय का इलाज जारी है। घटना के बाद शशि भूषण पांडेय ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हरिवंश पांडेय, भूपेंद्र पांडेय, जितेंद्र पांडेय, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी और अमृता देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ दीपक सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें