खुखुंदू। स्थानीय पुलिस ने धमकी देने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। खुखुंदू क्षेत्र के नरौली खेम गांव निवासी सचिन यादव पुत्र रमेश यादव ने गांव के एक शख्स को धमकाया था। पीड़ित ने थाने पहुंच शिकायत की थी। पुलिस बुधवार को सचिन को हिरासत में ले ली। वहीं अमवा पांडेय गांव में आपसी बाता कही को लेकर सुरेन्द्र प्रसाद को पुलिस ने हिरासत में लेकर दोनों का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।