फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की आमने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 17 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के हिरंदापुर गांव निवासी 55 वर्षीय उमेश मल्ल रामपुर कारखाना थाने के बगल में स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहे थे। अभी देवरिया कसया मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के निकट बाइक से मुड़ रहे थे तभी सामने से आ रहे गौतम चक मठिया की अवनीश शर्मा की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल भेजा जहां का इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें