स्थानीय लोगों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुआ गांव में रविवार की दोपहर में मकान के छत का पानी गिरने को लेकर दो लोगों के बीच चाकू से हुए हमले में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी संकल्प शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे, उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली।
सिधुआ गांव निवासी रोज मोहम्मद 40 वर्ष पुत्र अब्दुल मन्ना का बगलगीर सलमान 19 वर्ष पुत्र लाल मोहम्मद से सुबह छत का पानी गिराने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर में वहीं रहने वाले सलमान ने रोज मोहम्मद पर चाकू से वार कर दिया।
घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।