भागलपुर। भागलपुर-पिंडी रोड पर बाइक और ई- रिक्शा में टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा भागलपुर से सवारी लेकर जा रहा था। जिरासो पेट्रोल पंप के पास लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी संगम कुमार की बाइक की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में सवार मठिया गांव निवासी शिवम घायल हो गए, जबक बाइक सवार संगम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पीएचसी भागलपुर पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। मईल के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद