फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पड़री बाजार चौराहे के पास दो बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। जहां अधिक चोट लगने से डाॅक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय गांव निवासी ताहिरा खातून पत्नी असफाक अहमद बाइक पर बैठकर देवरिया जा रही थी। चालक बाइक लेकर अभी पड़री बाजार चौराहे के पास पहुंचा था तभी एक दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी ताहिरा खातून सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार भाटपार रानी थाना क्षेत्र के लाखोपार निवासी विजयेंद्र यादव भी गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल भेजवाया। दोनों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। उधर, दोनों पक्षों ने बुधवार को थाने पहुंच एक-दूसरे पर लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें