रामपुर कारखाना। मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर सोमवार को केस दर्ज किया है। केसरपुरा गांव निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 27 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले में छठ का कार्यक्रम चल रहा था और डीजे पर गाना बज रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोग व्यवधान उत्पन्न करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने मामले में गांव के ही रहने वाले कुश एवं यशवंत पर केस दर्ज किया है। संवाद