फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू के दो नए मरीज भर्ती, दस का चल रहा इलाज

Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डेंगू जिले में फैल रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को दो नए मरीज मिले। इन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जबकि डेंगू वार्ड में दस मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, दो मरीजों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप जिले में तेजी से बढ़ रहा है। गैर प्रांत व जनपद से आने वाले लोगों के अलावा अब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित मिल रहे हैं। बुधवार को भटनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित महिला सोमवार को ओपीडी में पहुंची। जांच के बाद बुधवार को उसे वार्ड में भर्ती किया गया। इसी तरह भाटपाररानी क्षेत्र के एक गांव की महिला को भर्ती किया गया है। इसके अलावा हेतिमपुर क्षेत्र का एक युवक हरियाणा में रहता है, जहां बुखार से पीड़ित होने पर घर आ गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह भटनी क्षेत्र के एक गांव के युवक व एक व्यक्ति तथा इसी क्षेत्र के झारखंड में बुखार से पीड़ित होने पर घर आने पर पढ़ाई करने गए एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं शहर के एक मोहल्ले का युवक लखनऊ में पढ़ाई करता, जहां पीड़ित होने पर घर आने पर अस्पताल में लाया गया। शहर के ही बरहज रोड निवासी एक व्यक्ति व उनकी पत्नी व एक मोहल्ले के एक व्यवसायी का डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है।


तीन डॉक्टर सहित चार कार्यमुक्त
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्त पर तैनात जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट को कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसमें डॉ. अकील अहमद, डॉ. एसके सिंह, डॉ. प्रतीक केजरीवाल व चीफ फार्मासिस्ट आरके तिवारी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें