फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देसही देवरिया में बनेंगे दो नए पुल, शासन से मिली मंजूरी

Tue, 08 Sep 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। गोपालपुर और शामीपट्टी गांव में मुख्य मार्गों पर स्थित पुराने जर्जर पुलों की जगह सेतु निगम की तरफ से अब नए पुल बनवाए जाएंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय से शासन को भेजे गए प्रस्ताव की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। धन जारी हो गया है। कार्यदायी संस्था अब निर्माण कार्य शुरू कराएगी। इससे लोगों को सहूलियत होगी। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव शेषनाथ ने पांच सितंबर 2026 को प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोकनिर्माण विभाग लखनऊ को चिट्ठी लिखकर पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के दो जर्जर पुलों की जगह नए लघु सेतु बनाए जाने की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिलने और धनराशि जारी होने की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें